फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hashish caught from two bike riding youths

Chamba News: बाइक सवार दो युवकों से पकड़ी चरस

Mon, 06 Jan 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hashish caught from two bike riding youths
चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

नाके से भागने की कर रहे थे कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से 356 ग्राम चरस पकड़ी है। सोमवार को एसआईयू की टीम ने इस मार्ग पर नाका लगाया हुआ था। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल वहां पहुंचा, जिसे चेकिंग के लिए रोका गया। चालक बाइक को नाके पर रोकने के बाजय वहां से भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे वहां से भागने नहीं दिया। शक के आधार पर जब बाइक सवारों की तलाशी ली गई तो उनके पास पुलिस को चरस बरामद हुई। चरस को जब्त करने के साथ ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में बाइक चालक ने अपनी पहचान दिनेश कुमार निवासी गांव घईया डाकघर बघेईगढ़ और साथ में बैठे दूसरे युवक ने अपनी पहचान कृष्ण सिंह निवासी गांव बडंज डाकघर हरनेहरा तहसील शाहपुर के रूप में बताई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि चरस की अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। दो बाइक सवार इसी अभियान के तहत पकड़े गए हैं। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed