फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hand pump becomes showpiece in police ground bargah

Chamba News: पुलिस मैदान बारगाह में शोपीस बना हैंडपंप

Sun, 12 May 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Hand pump becomes showpiece in police ground bargah
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में जलशक्ति विभाग की ओर से स्थापित किया गया हैंडपंप शोपीस बनकर रह गया है। इससे बारगाह मैदान में सुबह और शाम खेलने के लिए आ रहे खिलाड़ियों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, सैर करने के लिए आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों को घर से बोतल में भरकर पानी लाना पड़ता है। पिछले कई माह से यह हैंडपंप खराब है।
विज्ञापन

लोगों में विकास, साहिल कुमार, खेम राज, बालम कुमार, रमन कुमार और योगेश कुमार ने कहा कि वे रोजाना फुटबाल और क्रिकेट खेलने आते हैं। साथ ही कई लोग सुबह-शाम टहलने आते हैं। हैंडपंप खराब होने से प्यास लगने पर उन्हें भटकना पड़ता है। हालांकि, कई बार जल शक्ति विभाग को अवगत करवाया जा चुका है। बावजूद इसके विभाग ने खराब हैंडपंप को दुरुस्त नहीं किया है। इससे यह साफ होता है कि विभाग को लोगों की दिक्कतों से कोई मतलब नहीं है। लोगों ने जलशक्ति विभाग से मांग उठाई है कि बारगाह में खराब पड़े हैंडपंप को ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed