फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hamirpur team walked out, host Chamba declared winner

Chamba News: हमीरपुर टीम ने किया वॉकआउट, मेजबान चंबा विजेता घोषित

Sun, 29 Oct 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 29 Oct 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur team walked out, host Chamba declared winner
चंबा। विवादों से घिरी ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के दौरान मेजबान और हमीरपुर टीम के मैच के बीच हुआ विवाद सुलझ गया है।
विज्ञापन

कमेटी ने चंंबा की टीम को विजेता घोषित किया है। साथ ही तर्क दिया है कि हमीरपुर की टीम ने वॉकआउट किया है। इस वजह से इस मैच का विजेता चंबा की टीम को बनाया गया। दरअसल, शनिवार को चौगान में हमीरपुर और चंबा की टीम के बीच मैच चल रहा था। दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। इसी बीच, हमीरपुर की टीम ने गोल दाग दिया और रेफरी ने भी इसे गोल करार दिया, मगर चंबा टीम के खिलाड़ियों ने इसका विरोध किया और फिर रेफरी ने निर्णय बदल दिया और गोल कैंसिल कर दिया। इसी मामले को लेकर दोनों टीमों के ऑफिशियल के बीच नोकझोंक हुई। काफी देर तक निर्णय को लेकर बहस चलती। मैच को पूरा करने के लिए हमीरपुर की टीम को समय दिया गया, मगर हमीरपुर के खिलाड़ियों ने आगे मैच नहीं खेला। बहरहाल, रविवार को कमेटी ने चंबा के पक्ष में फैसला दिया और उन्हें विजेता घोषित किया। हमीरपुर की टीम ने रविवार को अपने लीग मैच खेले। प्रतियोगिता आयोजन सचिव मुकेश बेदी ने बताया कि हमीरपुर की टीम को समय दिया गया था, मगर दिए समय में वे फील्ड पर नहीं उतरे। इसी के चलते चंबा की टीम को मैच का विजेता घोषित किया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed