{"_id":"65b2970be66d2802c200ee24","slug":"had-to-travel-on-ordinary-bus-after-taking-volvo-ticket-chamba-news-c-88-1-cmb1003-117093-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वोल्वो का टिकट लेकर साधारण बस में खाने पड़े धक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वोल्वो का टिकट लेकर साधारण बस में खाने पड़े धक्के
Thu, 25 Jan 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंबा-चंड़ीगढ़ वोल्वो बस की यात्री द्वारा ली गई ऑन लाईन टिकट।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। आरामदायक सफर की चाह में वोल्वो का टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों को साधारण बस में धक्के खाने पड़े।
चंबा से चंडीगढ़ के लिए सवारियां लेकर निकली वोल्वो बस 14 किलोमीटर का सफर करने के बाद चनेड़ नामक जगह पर खराब हो गई। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। बस खराब होने की सूचना चालक और परिचालक ने बस अड्डा प्रबंधन चंबा को इसकी सूचना दी। इसके बाद सवारियों को चंबा-परवाणू रूट पर जा रही साधारण बस में बैठा दिया गया। करीब 40 किलोमीटर तक यात्रियों को साधारण बस में सफर करना पड़ा। इस दौरान परिचालक ने अन्य बस चालकों से भी संपर्क किया। बनीखेत के पास पंजपुला पहुंचने के बाद यात्रियों को डीलक्स बस में बैठाया गया। परिवार के साथ सफर कर रहे यात्रियों को एकसाथ सीट नहीं मिली। किसी यात्री को सीट आगे तो किसी को पीछे सीट मिली।
यात्रियों में विपिन शर्मा, अमित कुमार, राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, देवी चंद और अमन कुमार ने कहा कि परिवहन निगम पुरानी बसें लंबे रूटों पर भेज रहा है। इस कारण आए दिए कहीं न कहीं ये बसें खड़ी हो रही हैं। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि लोगों को बेहतर सेवा देने के लिए नई बसों की व्यवस्था की जाए। उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने कहा कि तकनीकी खराबी आने के कारण बस खराब हो गई थी। कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए निगम बेहतर प्रबंध कर रहा है।
--