{"_id":"6ad503d23a58611e5006336b","slug":"had-there-been-crash-barriers-the-car-could-have-been-prevented-from-falling-into-the-gorge-chamba-news-c-88-1-cmb1002-200355-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: क्रैश बैरियर होते तो खाई में गिरने से बच सकती थी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: क्रैश बैरियर होते तो खाई में गिरने से बच सकती थी कार
Mon, 19 Oct 2026 11:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
चंबा - संघणी मार्ग पर गिरी गाड़ी क्रेश बेरियर का अभाव : संवाद
सलूणी (चंबा)। चंबा-संघणी मार्ग पर शल्यूंड नाले के पास रविवार सुबह हुए कार हादसे के बाद क्रैश बैरियर की कमी सामने आई है। दुर्घटना में महिला की जान जाने और परिवार के सदस्यों के घायल होने के बाद सड़क सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटनाओं की आशंका वाले स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाए जाने जरूरी हैं। सलूणी पंचायत के प्रधान मदन मोहन शर्मा ने बताया कि चंबा-संघणी मार्ग के इस हिस्से में क्रैश बैरियर नहीं हैं।
इस समस्या के बारे में पहले भी लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब दुर्घटना संभावित स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाने के लिए विभाग को दोबारा प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा सकें।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार ने बताया कि मामला विभाग के ध्यान में लाया गया है। संबंधित स्थान पर जल्द क्रैश बैरियर लगवाने की व्यवस्था की जाएगी।
वहीं, तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों को प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।