फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Had there been a crash barrier on the roadside, the accident would have been averted

Chamba News: सड़क किनारे क्रैश बैरियर होता तो टल जाता हादसा

Mon, 10 Feb 2025 05:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 10 Feb 2025 05:13 AM IST
विज्ञापन
Had there been a crash barrier on the roadside, the accident would have been averted
बनीखेत-खैरी मार्ग पर क्षगिग्रस्त पैराफिट। इसकी मरम्मत की गई होती तो हादसा नहीं होता। -संवाद
डलहौजी (चंबा)। खैरी-बनीखेत मार्ग पर हुए कार हादसे में एनएचपीसी की लापरवाही सामने आई है। यदि सड़क के किनारे क्रैश बैरियर या पैराफिट लगे होते तो कार के खाई में गिरने से बच सकती थी। मगर सड़क किनारे लगा पैराफिट पिछले कई महीनों से क्षतिग्रस्त था, जिसकी मरम्मत आजतक नहीं की गई।
विज्ञापन

रविवार को जब जम्मू-कश्मीर के बसोली से आया परिवार बगढ़ार जा रहा था। इस दौरान ढुलार के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। सड़क किनारे कोई सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण कार सीधी 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि एक बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि यदि क्रैश बैरियर लगे होते या क्षतिग्रस्त पैराफिट को पहले ही दुरुस्त किया गया होता तो शायद यह हादसा टल सकता था। एनएचपीसी की लापरवाही के चलते एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना डॉक्टर और नर्स के पहुंची एंबुलेंस
हादसे के बाद मौके पर पहुंची एनएचपीसी की एंबुलेंस भी सुविधाओं के अभाव से जूझती नजर आई। इस एंबुलेंस में न तो डॉक्टर था और न ही कोई नर्स। घायलों को मौके पर कोई प्राथमिक उपचार नहीं मिला। चालक घायलों को सीधे अस्पताल लेकर चला गया। इतना ही नहीं, एंबुलेंस में स्ट्रेचर तक की व्यवस्था नहीं थी, जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में और भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed