फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Guru Nanak Public School first in 'Know India' quiz competition

Chamba News: ''भारत को जानो'' प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गुरु नानक पब्लिक स्कूल प्रथम

Mon, 03 Nov 2025 04:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Nov 2025 04:26 AM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Public School first in 'Know India' quiz competition
चंबा के गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी में प्रतियेागिता के बाद बच्चो को सम्मानित करते प्रधानाचार
प्रतियोगिता में कुल 5 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया
विज्ञापन

समूह गान प्रतियोगिता में डलहौजी पब्लिक स्कूल अव्वल रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। भारत विकास परिषद की डलहौजी शाखा की ओर से रविवार को डलहौजी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता एवं भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई । प्रतियोगिता में एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि निदेशक डिफेंस सर्विस अजय सहगल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डलहौजी पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष डॉक्टर कैप्टन जीएस ढिल्लों ने की। मुख्य अतिथि अनिल भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कार एवं सेवा के पथ पर चलने की शिक्षा देने में भारत विकास परिषद उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता एवं भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जैसे आयोजनों से बच्चों में जहां देश भक्ति की भावना उत्पन्न होती है।
विज्ञापन

वही विद्यार्थियों को हिंदी एवं संस्कृत भाषा को और अधिक सही ढंग से जानने का अवसर मिलता है। भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुल 5 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। वरिष्ठ वर्ग में गुरु नानक पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि डलहौजी पब्लिक स्कूल दूसरे और हिल टॉप स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग में सेक्रेड हार्ट स्कूल प्रथम , डल्हौजी पब्लिक स्कूल द्वितीय एवं छावनी परिषद स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। समूह गान प्रतियोगिता में डलहौजी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि पीएम श्री नेताजी वरिष्ठ माध्यमिक राजकीय पाठशाला डलहौजी ने द्वितीय तथा हिलटॉप स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय शासकीय मंडल के सदस्य एवं डलहौजी पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष डॉक्टर कैप्टन जीएस ढिल्लों ने भारत विकास परिषद के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस मौके पर इस गुरु नानक पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल नवदीप भंडारी, हिल टॉप स्कूल डलहौजी के अध्यक्ष सुधीर धवन, इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पूर्व प्रांत अध्यक्ष विनोद महाजन,भारत विकास परिषद डलहौजी के अध्यक्ष जोहर सिंह, महासचिव मनीष प्लाहा, कोषाध्यक्ष राजेश्वर बहल, विक्रम जरयाल ,सुनीता भट्ट , निशा महाजन, मनोहर सिंह और रूप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed