फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Gureth SMC topped for the second time

Chamba News: गुरेठ एसएमसी दूसरी बार रही अव्वल

Sat, 14 Mar 2026 05:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 05:45 AM IST
विज्ञापन
Gureth SMC topped for the second time
चंबा के गरोला में उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति का सम्मान प्राप्त करते  राजकीय प्राथमिक पाठशा
बीआरसीसी कार्यालय गरोला में समारोह आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। बीआरसीसी कार्यालय गरोला में उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय प्रबंधन समिति समारोह का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों से आए एसएमसी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी गरोला इंदु बाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर आरपी अशोक कुमार और श्यामलाल ने उपस्थित एसएमसी सदस्यों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में जानकारी दी। वहीं स्कूल प्रबंधन में एसएमसी की भूमिका पर प्रकाश डाला।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति के चयन की घोषणा की गई। इसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला गुरेठ ने लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला ओपण ने द्वितीय तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुंकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि ने विजेता विद्यालयों के अध्यापकों एवं एसएमसी सदस्यों को नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीपक कुमार, राजेश कुमार, विशाल कुमार, विपिन कुमार, अनीता देवी, दीपा राम और गीता देवी सहित अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed