फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Gurdwaras of the district echoed with Shabad-Kirtan

Chamba News: शबद-कीर्तन से गूंजे जिले के गुरुद्वारे

Thu, 29 Dec 2022 10:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Gurdwaras of the district echoed with Shabad-Kirtan
चंबा के जनसाली स्थित गुरुद्वारा में अरदास सुनती संगत।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा/सुरंगानी। सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर गुुरुद्वारा सिंह सभा जनसाली में अखंड पाठ साहिब का भोग लगाया गया। इसके बाद शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। दोपहर को गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार अरदास सजाया गया। इसके बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। वहीं गुरुद्वारा सिंह सभा साहिब सुरंगाणी में भी गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर गुरुद्वारा में लंगर भी लगाया गया। इस मौके पर एनएचपीसी के अधिकारी और कर्मचारी ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसके बारे में गुरुद्वारा के ग्रंथी लखविंद्र सिंह ने कहा कि यह पर्व पौष मास के चौदह तिथि को मनाया जाता है। कहा कि इस दिन पटना शहर में गुरू गोबिंद सिंह ने जन्म लिया था तब से लेकर अब तक इस दिन को सिख धर्म के सिख भाई बड़े धूमधाम से मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed