फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Greenery returns to the fields, wheat crop gets a lifeline

Chamba News: खेतों में लौटी हरियाली, गेहूं की फसल को मिली संजीवनी

Fri, 13 Mar 2026 06:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Greenery returns to the fields, wheat crop gets a lifeline
चंबा। जिले में हुई बारिश से सूखे की मार झेल रहे किसानों और बागवानों को बड़ी राहत मिली है। पिछले कई दिन से बारिश न होने के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल और बगीचों में लगाए गए नए पौधे मुरझाने लगे थे, लेकिन अब मेघ बरसने से खेतों में फिर से हरियाली लौट आई है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस बारिश से गेहूं की फसल को संजीवनी मिल गई है। लंबे समय से बारिश न होने के कारण फसल की पैदावार प्रभावित हो रही थी और किसानों की चिंता बढ़ती जा रही थी। बागवानों के अनुसार बारिश से हाल ही में लगाए गए फलदार पौधों को भी काफी फायदा हुआ है, जिससे उनकी बढ़त बेहतर होगी।
विज्ञापन

किसानों-बागवानों रमेश कुमार, सुरेश कुमार, धमेंद्र सिंह, जगदीप कुमार, सोनू कुमार, संजीव कुमार आदि का कहना है कि कुछ दिन से खेतों में नमी की कमी हो रही थी। गेहूं की फसल सूखने लगी थी। बारिश होने से फसल को काफी फायदा मिलेगा और उत्पादन भी बेहतर होने की उम्मीद है। नए लगाए गए पौधों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद साबित हुई है। नए पौधों को नमी की जरूरत रहती है और सेब के बगीचों में इन दिनों खाद डालने का समय है। बारिश के बाद बागवान बगीचों में खाद डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आगे भी मौसम ऐसा ही बना रहा तो पैदावार अच्छी होगी और बागवानों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह का कहना है कि समय-समय पर होने वाली ऐसी बारिश खेतीबाड़ी के लिए बेहद जरूरी है। इससे फसलों को प्राकृतिक रूप से नमी मिलती है और उत्पादन पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। यह फसल किसानों के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed