फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Green farmers became modern, bought four tractors, 105 power weeders, got 50 percent grant.

Chamba News: आधुनिक हो हरे किसान, चार ट्रैक्टर, 105 पॉवर वीडर खरीदे, 50 फीसदी मिला अनुदान

Tue, 19 Dec 2023 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Green farmers became modern, bought four tractors, 105 power weeders, got 50 percent grant.
चंबा। कृषि उपकरणों की खरीद पर सरकार द्वारा दिया जा रहा अनुदान किसानों को खूब रास आ रहा है। इस वित्तीय वर्ष में किसानों ने चार ट्रैक्टर और 105 पॉवर वीडर की खरीद की है। कृषि विभाग द्वारा कृषि उपकरणों और मशीनरी पर केंद्रीय और राज्य प्रायोजित योजनाओं के तहत 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। ट्रैक्टर और पॉवर वीडर पर एग्रीकल्चर योजना के तहत पोर्टल www.agrimachinery.nic.in के माध्यम से दिया जा रहा है। विभाग की मानें तो अब इस योजना के तहत इतना ही और अधिक लक्ष्य 31 दिसंबर से पहले प्राप्त होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त राज्य प्रायोजित योजना राज्य कृषि यंत्रीकरण प्रोग्राम योजना के तहत फसल और घास काटने की मशीन ब्रश कटर और मक्की के थ्रेशर शेलर पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंबा के लिए इस योजना के माध्यम से 150 ब्रश कटर और 100 मेज शेलर पर अनुदान देने का लक्ष्य विभाग को मिला है। इसके लिए किसानों को इस योजना के पोर्टल के माध्यम से अनुमति दी जा रही है इस वर्ष दिसंबर तक इस योजना के माध्यम से जिला चंबा के 108 किसानों को ब्रश कटर खरीदने पर अनुदान दिया गया है। जबकि मेज शेलर खरीदने पर 94 किसानों को अनुदान दिया गया है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को सस्ती दरों पर कृषि उपकरण उपलब्ध हो रहे है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि कृषि उपकरणों की खरीद पर किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि वे कृषि उपकरणों के विभाग से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed