फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Grass kept for animal fodder, farming tools burnt to ashes

Chamba News: पशुओं के चारे के लिए रखी घास, किसानी के औजार जलकर राख

Fri, 01 Nov 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 01 Nov 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Grass kept for animal fodder, farming tools burnt to ashes
चंबा में बाकाणी के बाग गांव में आगजनी के बाद क्षतिग्रस्त मकान। स्त्रोत जागरूक पाठक
चुराह (चंबा)। उपमंडल की टिकरीगढ़ पंचायत के गांव में एक लकड़ी का स्टोर जल गया। करीब आठ सौ घास की बेठें समेत पुरानी लकड़ी और लकड़ी के औजार जल गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। राजस्व विभाग की टीम भी नुकसान का आकलन करेगी। प्रारंभिक दृष्टि में लाखों रुपये का नुकसान आंका जा रहा है।
विज्ञापन

यह लकड़ी का स्टोर खेती राम पुत्र शंकर का था। प्रभावित ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे स्टोर में आग लग गई। सूखी घास जल उठी। इससे कीमती लकड़ी और किसानी और बागवानी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने मिट्टी और पानी डालकर बुझाने को बुझाया, लेकिन तब तक स्टोर में रखा सामान जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत टिकरी गढ़ की प्रधान बबली देवी ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल का दौरा किया गया। अग्निकांड में घास, पुरानी लकड़ी समेत किसानी और बागवानी के औजार जल गए हैं। पंचायत की ओर से प्रभावित की उचित सहायता की जाएगी। प्रशासन को भी अवगत करवाया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed