फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   governor in pangi

सिक्किम की तर्ज पर हिमाचल को बनाया जाएगा जैविक कृषि राज्य

Thu, 29 Sep 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Thu, 29 Sep 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में मौजूद जैविक कृषि की संभावनाओं को देखते हुए सिक्किम की तर्ज पर हिमाचल को भी जैविक कृषि राज्य बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत चंबा जिले की पांगी घाटी से होगी।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने चंबा जिले की जनजातीय पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ में भूमि स्वच्छता जागरूकता अभियान चरण एक के तहत शून्य बजट जैविक कृषि कार्यशाला एवं संकल्प दिवस के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यशाला में पांगी घाटी की 16 पंचायतों के किसानों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पांगी घाटी के लोग भौगोलिक विषमताओं के बावजूद यहां रहकर प्राकृतिक कृषि कर रहे हैं, जो सराहनीय है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांगी घाटी के कृषि उत्पादों को राज्य से बाहर भी बाजार उपलब्ध करवाया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि शून्य लागत प्राकृतिक कृषि काफी फायदेमंद रहती है और इससे भूमि की उर्वरा शक्ति भी बनी रहती है। जैविक खेती को प्रोत्साहन देने में पर्वतीय कृषि जन कल्याण एवं विकास सहकारी सभा द्वारा किए जा रहे प्रयासों की राज्यपाल ने सराहना की। उन्होंने कहा कि पांगी घाटी के किसानों को शून्य लागत प्राकृतिक कृषि को और बड़े पैमाने पर अपनाए जाने के लिए जागरूक किया जाएगा। राज्यपाल ने देसी नस्ल की गाय को पालने के प्रति रुझान बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देशी नस्ल की गाय का गोबर और गोमूत्र अत्यंत उपयोगी व लाभकारी होते हैं। राज्यपाल ने इस मौके पर प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया। लोगों ने राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें घाटी के 4000 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने मांग की कि पांगी घाटी को सुरंग के जरिए जोड़ा जाए। इससे पूर्व पर्वतीय कृषि जन कल्याण एवं विकास सहकारी सभा भंजराडू के मुख्य सलाहकार ओपी शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया। पांगी घाटी में सभा के प्रधान वीर सिंह राणा ने राज्यपाल से पांगी घाटी को जैविक कृषि घाटी बनाए जाने के प्रयासों में सहयोग का आग्रह किया।


इससे पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत के पहली बार पांगी घाटी पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन और घाटी के लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पांगी के आवासीय आयुक्त करम सिंह चौधरी के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और किसान-बागवान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed