{"_id":"663fa2399e18f5bc130428ef","slug":"government-should-release-the-first-installment-of-arrears-soon-chamba-news-c-88-1-cmb1002-124523-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एरियर की पहली किस्त जल्द जारी करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एरियर की पहली किस्त जल्द जारी करे सरकार
Sat, 11 May 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 11 May 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
चंबा। परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह चंबा में सोरम सिंह की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में सभी सदस्यों ने प्रदेश सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। सदस्यों का कहना है कि सरकार की ओर से 2016 के एरियर का अन्य विभागों में 50 हजार रुपये की पहली किस्त लंबे समय से जारी कर दिया है, लेकिन निगम के कर्मचारियों और पेंशनरों को 50 हजार रुपये की पहली किस्त लंबे समय से जारी नहीं हो पाई हैं। कहा कि मेडिकल बिल भी लंबित पड़े हैं। इस कारण पेंशनरों को इलाज करवाने में दिक्कतें आ रही हैं। सदस्यों ने सरकार से इस समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। इसके अलावा जिन पेंशनरों ने 65,70, 75 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, उन्हें 5, 10 और 15 प्रतिशत हिसाब से पेंशन में वृद्धि दी जाए। सदस्यों ने मांग की है कि जो पेंशनर एक डेढ़ वर्षो पूर्व में सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उन्हें तुरंत वित्तीय लाभ प्रदान किए जाएं। संवाद