फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government should make permanent policy for home guard soldiers

Chamba News: होमगार्ड जवानों के लिए स्थायी नीति बनाए सरकार

Thu, 16 Nov 2023 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 16 Nov 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Government should make permanent policy for home guard soldiers
डलहौजी (चंबा)। सरकार गृहरक्षक जवानों के लिए स्थायी नीति बनाए। यह बात प्रदेश होमगार्ड कल्याण संघ के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह चोहड़िया ने डलहौजी में प्रेस वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छह दिसंबर को होमगार्ड का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। सरकार को जवानों के लिए स्थायी नीति बनाकर तोहफा देना चाहिए। कई वर्षो तक सेवाएं देने के बाद होमगार्ड खाली हाथ सेवानिवृत्त हो जाते हैं। इससे उन्हें बुढ़ापे में पाई-पाई के लिए तरसना पड़ता है। स्थायी नीति न होने के कारण वर्तमान में करीब 600 होमगार्ड जवान घर पर हैं।
विज्ञापन

गत सरकारों से भी कई बार ठोस नीति बनाने और होमगार्ड जवानों को नियमित रोजगार देने की मांग उठाई, लेकिन होमगार्ड जवानों के हित में किसी भी सरकार ने विचार नहीं किया। साथ लगते राज्य उत्तराखंड में होमगार्ड जवानों को सेवानिवृति पर दो लाख की राशि दी जाती है, लेकिन यहां ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की ओर से होमगार्ड जवानों को साल भर रोजगार देने की बात की गई है, लेकिन अभी तक होम गार्ड जवानों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने सरकार से निवेदन किया है कि इस स्थापना दिवस पर साल भर रोजगार देने, ईपीएफ और 58 साल बाद जो सेवानिवृत किए जाते हैं और दो साल रिजर्व रखा जाता है उस स्थान पर प्रदेश के होमगार्ड जवानों को 60 साल के बाद सेवानिवृत्त करने पर विचार करे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed