फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government should give dearness allowance installment and arrears: Bhim Raj

महंगाई भत्ते की किस्त और एरियर दे सरकार : भीम राज

Sun, 15 Feb 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Government should give dearness allowance installment and arrears: Bhim Raj
चंबा। आंबेडकर भवन कार्यालय धड़ोग में डॉ. बीआर आंबेडकर रिटायर्ड कर्मचारी और सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता भीम राज वर्धन ने की।
विज्ञापन

बैठक में सभी सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन संशोधन की बकाया राशि के आवंटन पर चर्चा की। वरिष्ठ पेंशनर को एकमुश्त भुगतान मिल रहा है जबकि कम उम्र के पेंशनर इस फॉर्मूला में पीछे रह जाते हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने इस असमानता की निंदा करते हुए सरकार से अपील की कि सभी पेंशनर को बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाए।
साथ ही लंबित 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता की किस्त और 112 महीनों का एरियर शीघ्र जारी करने की मांग की गई। बैठक में यह भी उठाया गया कि कई पेंशनर के चिकित्सा बिल 2-3 सालों से लंबित हैं। वरिष्ठ सदस्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और दवाइयों पर भारी खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा शहर में यातायात व्यवस्था बिगड़ने का मुख्य कारण पार्किंग की कमी और दुकानदारों/रेहड़ी वालों का अतिक्रमण बताया। पिछले महीने प्रशासन और नगर परिषद द्वारा अभियान चलाने के बावजूद कुछ दिनों बाद स्थिति फिर से बिगड़ गई।

नगर परिषद और प्रशासन को सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे अतिक्रमण दोबारा न उभर पाए। इस बैठक में मनोहर लाल, जितेंद्र चंद्रा, राकेश हितेशी, मदन पाल, अनूप अहीर, कुलदीप अहीर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed