फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government must answer on NEET paper leak: Chetan Chauhan

नीट पेपर लीक पर जवाब दे सरकार : चेतन चौहान

Sun, 21 Jun 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 21 Jun 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Government must answer on NEET paper leak: Chetan Chauhan
बोले- राहुल गांधी कोलकाता, दिल्ली और वाराणसी में करेंगे छात्र सम्मेलन, कोटा से शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चेतन चौहान ने भाजपा पर शिक्षा व्यवस्था के व्यापारीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
वर्ष 2024 में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की व्यवस्था को नए स्वरूप में प्रस्तुत किया गया। इसके बाद नीट परीक्षा को लेकर कई विवाद सामने आए।
चौहान ने कहा कि नीट में 65 विद्यार्थियों की ओर से 720 में से 720 अंक लेने और पेपर लीक के आरोपों ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशभर के छात्रों से संवाद करने के लिए कोलकाता, दिल्ली और वाराणसी में छात्र सम्मेलनों का आयोजन करेंगे। चौहान ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में किसी भी बड़े घोटाले के सामने आने पर संबंधित मंत्रियों ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया था जबकि नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मामले में प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता जवाबदेही स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि जांच एजेंसियों द्वारा पेपर लीक मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, सदर विधायक नीरज नैयर,कांग्रेसी
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता करतार ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed