फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   government money fake attendance

जाली हाजरियां लगा सरकारी धनराशि डकारना पड़ा महंगा, एफआईआर दर्ज

Sat, 13 Aug 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
government money fake attendance
चंबा। फर्जी हाजिरियां लगाकर सरकारी धनराशि डकारना पूर्व पंचायत प्रधान, सचिव और मेट पर भारी पड़ गया है। सदर थाना चंबा में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला विकास खंड मैहला की एक पंचायत का है। आरटीआई के माध्यम से निकाली गई जानकारी से यह खुलासा हुआ है।
शिकायतकर्ता भगत राम ठाकुर निवासी भडियांकोठी ने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जन सूचना अधिकारी एवं अधीक्षक ग्रेड द्वितीय कार्यालय उपमंडलाधिकारी से सूचना प्राप्त की गई। इसे चेक करने पर पाया गया कि तत्कालीन प्रधान, सचिव ने रोशन लाल को स्कूल के खेल मैदान के निर्माण कार्य में 14वें वित्तायोग के मस्टररोल में 22, 23 दिसंबर 2017 से 30 दिसंबर 2017 तक के क्रम संख्या एक में बतौर मेट हाजिर दिखाकर उसे कुल 8 दिन का काम उपलब्ध करवाया। इतना ही नहीं उसे 245 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 1960 रुपये की राशि का भुगतान किया गया और इसी रोशन लाल को 22, 23 दिसंबर 2017 से लेकर 31 दिसंबर 2017 में दूसरे विकासात्मक कार्य पर बतौर श्रमिक हाजिर दिखाकर आठ दिन का काम उपलब्ध करवा कर 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 2,000 रुपये का भुगतान किया गया। जिसे पूर्व प्रधान ने अपनी मोहरों और हस्ताक्षरों से प्रमाणित और पारित किया है। इसके तहत पंचायत सचिव ने श्रमिक को दोनों मस्टररोलों की राशियों का भुगतान किया। इसकी पुष्टि दोनों मस्टररोलों पर अंकित किए गए प्रमाण पत्र से होती है। कहा कि पूर्व प्रधान ने अपने पिता को एक ही अवधि में दो अलग-अलग निर्माण कार्यों के मस्टररोलों में से एक मस्टररोल पर षड्यंत्र रचकर जाली हाजरियां लगातर मेट/श्रमिक को कानून/ नियम के विरुद्ध जाकर बिना काम किए ही अनुचित लाभ पहुंचाया है। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक के पास 22 जून 2022 को दी गई। इसके तहत पंचायत प्रधान, सचिव और मेट/ श्रमिक पर एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मेट से हुई है त्रुटि
पूर्व प्रधान अक्षय कुमार ने बताया कि श्रमिक और मिस्त्री का नाम एक जैसा होने के कारण मेट से यह त्रुटि हुई है।
उनके पास नहीं आई शिकायत
पंचायत सचिव छांगा राम ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं पहुंची है। विभागीय निर्देशानुसार ही मामले की जांच की जाएगी।
मामले की जांच जारी
सदर थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने बताया कि पंचायत प्रधान, सचिव और मेट/श्रमिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed