फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government is serious towards the legitimate demands of employees: Pathania

कर्मचारियों की जायज मांगों के प्रति सरकार गंभीर : पठानिया

Sun, 22 Oct 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Oct 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Government is serious towards the legitimate demands of employees: Pathania
चंबा के विश्राम गृह चुवाड़ी में अपनी मांगो को लेकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को ज्ञा
चुवाड़ी (चंबा)। जिला परिषद अधिकारी और कर्मचारी महासंघ के जिला पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर विश्रामगृह चुवाड़ी में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को ज्ञापन पत्र सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार के जिप कैडर के कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए दिए आश्वासन पर आभार जताया। विस अध्यक्ष ने कहा कि विदेश दौरे से लौटते ही हड़ताल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ चर्चा की है। बीते शनिवार को भी जिला परिषद कर्मचारी महासंघ के राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पंचायतीराज मंत्री से मुलाकात की है। बैठक के बाद सरकार ने मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया है। कहा कि 30 अक्तूबर को कर्मचारियों और अधिकारियों की बैठक रखी गई है। इसमें उनकी मांगों पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों के हड़ताल वापस लेने के निर्णय को सराहा। आह्वान किया कि आपदा के समय में हुए नुकसान के पुनः बहाली में तत्परता के साथ कार्य करें। कहा कि मुख्यमंत्री कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान के प्रति गंभीर हैं। सरकार ने एनपीएस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी है। प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक न होने के बावजूद कर्मचारियों को ओपीएस दी है। कमजोर वर्गों के उत्थान को सरकार कई कदम उठा रही है। अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू की गई है। इन बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया गया है। विस अध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। ज्यादातर समस्याएं पानी, बिजली, सड़कों की थीं। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed