{"_id":"689e147d32f798b9d4006898","slug":"government-buses-are-out-of-breath-at-three-places-causing-increased-problems-for-passengers-chamba-news-c-88-1-cmb1002-158493-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीन जगह हांफी सरकारी बसें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीन जगह हांफी सरकारी बसें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Thu, 14 Aug 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले में खटारा हो चुकी एचआरटीसी बसों ने एक बार फिर यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। वीरवार को तीन सरकारी बसें गोली, खज्जियार और पुखरी के पास खराब हो गईं। इस वजह से यात्रियों को बीच रास्ते उतरकर निजी वाहनों और टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा, जिससे उनका समय और खर्च दोनों बढ़ गए। यात्रियों का कहना है कि कई बसें लंबे समय से तकनीकी खराबी से जूझ रही हैं, लेकिन समय रहते उनकी मरम्मत न होने के कारण यह समस्या बार-बार सामने आ रही है।
यात्री महिंद्र सिंह, दलीप कुमार, जगदीप सिंह, नेक सिंह और योग राज ने बताया कि बारिश के बीच बसों के खराब होने से उनकी दिक्कतें काफी बढ़ गई। उन्हें निजी वाहनों के सहारे जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ा। सरकारी बसों में सफर करने पर अब भय लगता है कि कब किस मोड़ पर इनके पहिए थम जाएं।
एचआरटीसी के डीडीएम शू्गल सिंह का कहना है कि बस में तकनीकी खराबी आने के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हुई थी। मेकेनिक को बसों की मरम्मत करने के लिए भेजा गया है।