{"_id":"66eda0e108dc377d730ae699","slug":"government-again-gave-charge-to-retired-higher-education-director-chamba-news-c-88-1-cmb1003-133557-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सेवानिवृत्त उच्च शिक्षा निदेशक को सरकार ने दोबारा दिया कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सेवानिवृत्त उच्च शिक्षा निदेशक को सरकार ने दोबारा दिया कार्यभार
Fri, 20 Sep 2024 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 20 Sep 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा में सेवानिवृत्ति के बाद अधिकारी को दोबारा नौकरी मिल गई है। सरकार की पुन: रोजगार की नीति से ऐसा हुआ है। बीते माह उच्च शिक्षा उपनिदेशक के पद से प्यार सिंह चाढ़क सेवानिवृत्त हुए हैं।
उन्होंने सेवानिवृत्ति से पहले ही सरकार को पुन: रोजगार के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। वह 31 अगस्त को उच्च शिक्षा विभाग के कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे। दो दिन पहले ही सरकार ने उनके प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया है। छह माह तक प्यार सिंह चाढ़क बतौर उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा में कार्य करेंगे।
जानकारी के अनुसार जिला चंबा में प्यार सिंह चाढ़क ने उच्च शिक्षा उपनिदेशक का पदभार वर्ष 2021 में संभाला था। करीब सवा तीन साल तक सेवाएं देने के बाद 31 अगस्त, 2024 को सेवानिवृत्त हो गए। सरकार की नीति के तहत उन्हें पुन: रोजगार मिला है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से एक नीति बनाई गई है। इसके तहत सेवानिवृत्त अधिकारी के आह्वान पर दोबारा उसे रोजगार दिया ज सकता है। यह सरकार के फैसले पर निर्भर करता है। बहरहाल, चंबा करीब तीन सप्ताह पहले खाली हुआ पद अब छह माह के लिए स्थायी तौर पर भर गया है। इन तीन सप्ताह तक इंस्पेक्शन प्रधानाचार्य भाग सिंह चौहान को अतिरिक्त कार्यभार सरकार ने दिया था।
विज्ञापन
--