{"_id":"67630ed6c3a87f1c840beeac","slug":"goods-burnt-to-ashes-in-fire-in-spare-part-shop-chamba-news-c-88-1-ssml1006-139895-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्पेयर पार्ट की दुकान में आग से सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्पेयर पार्ट की दुकान में आग से सामान राख
Wed, 18 Dec 2024 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
चंबा के बालू में दुकान पर लगी आग को बुझाते लोग। संवाद
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते बालू में वाहन स्पेयर पार्ट की दुकान में अचानक आग भड़क गई। आसपास के दुकानदार तुरंत आग बुझाने के लिए वहां इकठ्ठा हुए। आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की टीम ने दुकान में लगी आग को कुछ ही देर में बुझा दिया। इससे आग साथ लगती अन्य दुकानों में नहीं फैल पाई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जिला फायर अधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया कि बालू में एक दुकान में आग लगी थी। जिसे समय रहते बुझा दिया गया।