फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Go ahead by discovering the hidden talent within you

अपने भीतर छिपी प्रतिभा को पहचान कर बढ़ें आगे

Sat, 25 Jun 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Go ahead by discovering the hidden talent within you
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद गण्यमान्य।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। युवतियां अपने भीतर छिपी प्रतिभा को पहचान कर आगे बढ़ें। यह बात जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

नारी का सम्मान करो, मत उसका अपमान करो, नारी है अपराजिता कविता के जरिये महिलाओं के प्रति अपना दृष्टिकोण बदल कर उन्हें सम्मान देने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सही दिशा में किया जाए तो आप निरंतर आगे बढ़ने में इसे अपना हथियार बना सकते हैं लेकिन इसका अत्यधिक उपयोग हानिकारक है। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने युवतियों के साथ प्रेरक कहानी, कविता और जीवन के अनुभव साझा किए। आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने कहा कि समाज में महिलाओं का सहयोग अथाह है। महिलाओं के साथ चाहे-अनचाहे में होने वाले भेदभाव को शिक्षा और जागरुकता से दूर किया जा सकता है। जो युवतियां और महिलाएं आज आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं यहां से पास आउट होने पर वे अपना कारोबार शुरू कर सकती हैं। इससे वे अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर परिवार का पालन-पोषण कर सकती हैं। कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि पहुंचे चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक कपिल शर्मा ने युवतियों को टोल फ्री नंबर 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ सहित अन्य प्रकार की घटनाएं सामने आने पर तुरंत चाइल्ड लाइन पर सूचित करने की बात कही। कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष ने जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास करने और आगे बढ़ने की सीख दी। -काजल कुमारी।
कार्यक्रम में सोशल मीडिया में प्रेरणादायक जीवनियां, विचार पढ़ने और सदा प्रसन्न रहने का गुरुमंत्र मिला। - कृष्णा कुमारी।
अमर उजाला के कार्यक्रम में कई चीजें जानने और सीखने को मिलीं। संस्थान में इस प्रकार के आयोजन अवश्य होने चाहिए। -दीपा कुमारी।
चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इसके बारे में पहले अनभिज्ञ थे।- प्रियंका कुमारी।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में अायोजित अपराजिता कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिला प्रशिक्षु

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में अायोजित अपराजिता कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिला प्रशिक्षु- फोटो : Chamba

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed