फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Girls to get protection against cervical cancer through HPV vaccine: Amit

बालिकाओं को एचपीवी टीके से मिलेगी सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा : अमित

Wed, 10 Jun 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Girls to get protection against cervical cancer through HPV vaccine: Amit
जिले में चिन्हित 5,992 बालिकाओं में से 1,729 का टीकाकरण अभियान पूर्ण
विज्ञापन

28 जून को जिला भर में 50,759 पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 5,992 बालिकाओं में से 1,729 का टीकाकरण अभियान पूरा किया जा चुका है। यह निर्धारित लक्ष्य का 35 फीसदी है।
8 से 10 हजार रुपये मूल्य की यह वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। यह सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में अत्यंत प्रभावी कदम है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने यह बात एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समितियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और समुदाय के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अभियान में सक्रिय सहयोग दें। पात्र बालिकाओं के टीकाकरण के लिए विभाग के यू-विन ऑनलाइन पोर्टल uwin.mohfw.gov.in पर प्री-रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि जिले भर में 1 जून से 30 जुलाई तक सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। बैठक में सभी स्वास्थ्य संस्थानों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा उप-स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस और जिंक टैबलेट्स की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों वाले परिवारों तक घर-घर जाकर ओआरएस एवं जिंक टैबलेट्स वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

--
28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले भर में पांच वर्ष तक की आयु के 50,759 सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में विशेष बूथ स्थापित किए जाएंगे। स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed