फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   girls sports meet kakira

सात जोनों के 340 छात्रा खिलाड़ी करेंगी खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन

Thu, 22 Aug 2019 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
girls sports meet kakira
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बनीखेत (चंबा)। जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को हुआ। इस मौके पर भटियात भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दुर्गेश नंदनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुत किए। खेलकूद प्रतियोगिता में सात जोन चुराह प्रथम, चुराह द्वितीय, भटियात, बनीखेत, भरमौर, सेंट्रल जोन प्रथम और सेंट्रल जोन द्वितीय के 340 छात्राएं भाग ले रही हैं। चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, चेस और एथलेटिक्स के तहत मैच होंगे।

इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। करीब 70 खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे। खेल प्रभारी जन्म सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 25 अगस्त को होगा। भटियात भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दुर्गेश नंदनी ने छात्रा खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया है कि वे खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करके जिले का नाम रोशन करें। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के डीपीई और पीईटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed