फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Girl reached Dalhousie from Rajasthan in search of job

नौकरी की तलाश में राजस्थान से डलहौजी पहुंची युवती

Thu, 22 Sep 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Girl reached Dalhousie from Rajasthan in search of job
डलहौजी (चंबा)। राजस्थान के गांव बेरा जिला पाली से गायब हुई एक युवती को डलहौजी पुलिस ने बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। युवती को बरामद करने में डलहौजी के सैक्रेड हार्ट स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर मौली और स्कूल की अध्यापिका सीमा चंदेल का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक परेशान हालत में स्कूल पहुंची इस युवती की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने गहनता से इससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवती ने अपना नाम कोमल कुमारी पुत्र धनराज निवासी गांव बेरा पानी वाली टंकी की गली जिला पाली राजस्थान बताया। जब इसके बारे में और अधिक पता किया तो मालूम हुआ कि लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट राजस्थान के जिला पाली थाना नाना में दर्ज करवाई गई थी। वहीं कोमल ने बताया कि अपने परिवार की विपरीत परिस्थितियों के कारण वह घर से बिना बताए नौकरी की तलाश में डलहौजी आई थी।
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद पुलिस ने राजस्थान में युवती के परिजनों को सूचना दी। 21 सितंबर को कोमल कुमारी को नियमानुसार उसके भाई पंकज कुमार के शिनाख्त करने के बाद उनके सुपुर्द कर दिया गया। एसडीपीओ डलहौजी संजीव भाटिया ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed