फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Gift of regularization to 30 employees of Chamba depot

Chamba News: चंबा डिपो के 30 कर्मचारियों को नियमितीकरण का तोहफा

Fri, 19 Jul 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 19 Jul 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Gift of regularization to 30 employees of Chamba depot
चंबा। एचआरटीसी चंबा डिपो के 30 कर्मचारियों को नियमितीकरण का तोहफा मिला है। नियमित होने वालों में मेकेनिक, चालक और परिचालक शामिल हैं। सरकार ने वीरवार को इनके नियमितीकरण की अधिसूचना जारी कर दी है। लंबे समय से ये चालक, मेकेनिक और परिचालक नियमित होने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी तकनीकी संगठन के उपाध्यक्ष विवेक गुलेरिया, चालक यूनियन के प्रधान हेम सिंह ने कहा कि लंबे समय से नियमित होने की आस लगाए बैठे कर्मचारियों में अब खुशी की लहर है। पिछले दो साल से नियमित न होने से उन्हें नियमित होने की आस टूट रही थी। वर्तमान में वर्कशॉप में करीब चार से पांच कर्मचारी काम कर रहे हैं। पांच कर्मचारियों के लिए 150 से अधिक बसों की मरम्मत करना काफी मुश्किल है। कर्मचारियों की कमी के चलते ही बसों की समय पर मरम्मत नहीं हो पाती है। कर्मचारियों का नियमित होने का इंतजार का आज खत्म हो चुका है। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधन शुगल सिंह ने कहा कि 30 मेकेनिक, चालक और परिचालकों के नियमित होने की अधिसूचना जारी हो गई है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed