फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Getting the vehicle released with a fake certificate proved costly, case registered

Chamba News: जाली प्रमाण पत्र से गाड़ी छुड़ाना पड़ा भारी, केस दर्ज

Mon, 21 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Getting the vehicle released with a fake certificate proved costly, case registered
जाली प्रमाण पत्र से गाड़ी छुड़ाना पड़ा भारी, केस दर्ज
विज्ञापन

साजिश से महिलाएं बनना चाह रही थीं मृतका के वाहन की हकदार
आरटीआई के आधार पर ली जानकारी के बाद हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जाली कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र दायर कर मृतका की कार को पुलिस से छुड़ाने के मामले में जिले के एक क्षेत्र की तीन महिलाओं पर पुलिस ने 420 का मामला दर्ज किया है। सूचना के अधिकार के तहत राजस्व विभाग से ली गई जानकारी के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। जानकारी में साफ हुआ कि मृतक वाहन मालिक की गाड़ी की हकदार बनने के लिए महिलाओं ने सोची समझी साजिश के तहत यह षडयंत्र रचा। खैर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिलाओं के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी शिकायत में मृतका की भतीजी ने बताया कि लांबी देवी, रीता और पूजा उनके कानूनी उत्तराधिकारी नहीं हैं। मृतका एक वाहन की मालकिन थीं। पुलिस ने मृतका की गाड़ी को यातायात नियमों की अवहेलना करने पर जब्त किया था। इस पर आरोपी लांबी देवी ने वाहन का कब्जा हासिल करने के लिए जाली कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र बनवाकर वाहन रिहाई के लिए न्यायालय में आवेदन दायर किया। साथ ही अन्य दोनों आरोपियों ने वादा किया कि यदि संबंधित वाहन उसके पक्ष में जारी होता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। मृतका की भतीजी ने शक के आधार पर सूचना के अधिनियम के तहत पटवार सर्किल से प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर सूचना मांगी। इसमें यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि जाली दस्तावेज के आधार पर गाड़ी छुडाने के मामले में तीन महिलाओं पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed