{"_id":"65c26b0ba68436480805e2f4","slug":"get-your-house-tax-deposited-at-home-by-scanning-the-qr-code-in-two-minutes-chamba-news-c-88-1-cmb1003-117805-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: घर बैठे दो मिनट में क्यूआर कोड स्कैन कर जमा करवाओ गृहकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: घर बैठे दो मिनट में क्यूआर कोड स्कैन कर जमा करवाओ गृहकर
Tue, 06 Feb 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा का कार्यालय अब डिजिटल हो गया है। गृह कर जमा करवाने के लिए लोगों को नकदी लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
लोग क्यूआर कोड स्कैन करने के साथ ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। शहर के सभी मकान मालिक ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करवा सकेंगे। इसके लिए नगर परिषद ने क्यूआर कोड जारी कर दिया है। इस पहल से नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ शहरवासियों को भी खुले पैसे रखने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करवाने से रसीद लेने की आवश्यकता नहीं रहेगी। एक बार पेमेंट करने के बाद शहरवासी एक मिनट में घर बैठे ही हाउस टैक्स जमा करवा सकेंगे। नगर परिषद की इस नई पहल का मकसद लोगों को कार्यालय के चक्कर से निजात दिलाना है।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद चंबा के दायरे में पांच हजार मकान मालिक हैं। इन्हें हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, कई बार ऐसा होता है कि मकान मालिक हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए कार्यालय तो पहुंचते हैं, लेकिन कर्मचारी के अवकाश पर रहने के कारण उनका पूरा दिन बर्बाद हो जाता है। अब शहरवासी नगर परिषद से क्यूआर कोड की फोटो लेकर खुद ही ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करवा सकेंगे। नगर परिषद चंबा की इस पहल को शहरवासियों ने सराहनीय बताया है।
--
नगर परिषद के दायरे में आते हैं ये वार्ड
चौगान, सुराड़ा, सपड़ी, हरदासपुरा, धड़ोग, कसाकड़ा, सुल्तानपुर, हटनाला, जनसाली,जुलाहकड़ी,चौंतड़ा वार्ड के लगभग पांच हजार मकान मालिक हैं। इन लोगों को यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
--
नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि शहरवासी अब ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करवा सकेंगे। इसके लिए कार्यालय में क्यूआर कोड लगा दिया गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।