फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Get air flights started in Pangi area cut off from the rest of the country and the world: Forum

देश-दुनिया से कटे पांगी क्षेत्र में करवाएं हवाई उड़ानें : मंच

Wed, 11 Feb 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 11 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Get air flights started in Pangi area cut off from the rest of the country and the world: Forum
पांगी (चंबा)। भारी बर्फबारी के कारण देश-दुनिया से कट चुके पांगी क्षेत्र में सरकार हवाई उड़ानें नहीं करवा रही है। इसकी वजह से वहां फंसे बीमार लोगों को अपना इलाज करवाने के लिए चंबा या कुल्लू पहुंचना मुश्किल हो गया है। पंगवाल एकता मंच के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने सरकार से जल्द उड़ानें करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांगी के लोगों को आज भी एक-एक सप्ताह तक दुनिया से कटे रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जो किसी भी सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय है। लोग लंबे समय से हवाई सेवा की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार प्रशासन और सरकार की ओर से आश्वासन के सिवाय कुछ हाथ नहीं लगता। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हवाई सेवा को नियमित नहीं किया गया तो घाटी के लोग अपने अधिकारों के लिए बड़ा कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन


हाल ही में हुई भीषण बर्फबारी ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है। लगभग एक सप्ताह तक पांगी घाटी का शेष दुनिया से संपर्क पूरी तरह कटा रहा। काफी मशक्कत के बाद जब बीआरओ ने कुल्लू-मनाली की ओर मुख्य सड़क को बहाल किया, तब भी वहां से सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं है। स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़कों पर जमी बर्फ और हिमस्खलन के खतरे के बीच आवाजाही करना जान जोखिम में डालना है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि वह पुराने ढर्रे को छोड़कर अब रूटिंग हवाई सेवा पर ध्यान दे, ताकि बीमारों और बुजुर्गों को समय पर मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed