{"_id":"66c0d93dae1853b99107c53b","slug":"gave-tips-to-students-to-make-career-in-agriculture-sector-chamba-news-c-88-1-cmb1003-131191-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के टिप्स दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के टिप्स दिए
Sat, 17 Aug 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंबा। कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे कृषि क्षेत्र में भी कॅरिअर बना सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
कृषि से संबंधित कॅरिअर बनाने के लिए टिप्स भी दिए। राजकीय उच्च पाठशाला कुड़थाधार में कॅरिअर जागरूकता शिविर में डॉ कुलदीप धीमान ने बच्चों को टिप्स दिए। शिविर में जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान भी मौजूद रहे। उन्होंने विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कड़ी मेहनत और लग्न से अपना लक्ष्य हासिल करें। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर निर्माण, कौशल विकास भत्ता योजना, बेरोजगारी भत्ता योजना सहित औद्योगिक भत्ता योजना के बारे में जानकारी दी। शिविर में स्वास्थ्य विभाग से आए स्रोत व्यक्ति ने भी विद्यार्थियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। संवाद