फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Gardeners are not getting the benefit of Sihunta Garden Sub Center

Chamba News: सिहुंता उद्यान उपकेंद्र का बागवानों को नहीं मिल रहा लाभ

Mon, 21 Jul 2025 04:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 21 Jul 2025 04:42 PM IST
विज्ञापन
Gardeners are not getting the benefit of Sihunta Garden Sub Center
स्टाफ की कमी लटका ताला, बागवानों को चुवाड़ी से लाने पड़ रहे पौधे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता क्षेत्र में खोले गए उद्यान उपकेंद्र का बागवानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। यहां लंबे समय से स्टाफ की कमी बनी हुई है, जिससे क्षेत्र के बागवानों को कोई भी सुविधा समय पर नहीं मिल पा रही है। सेब सहित अन्य फलों के पौधे लेने के लिए उन्हें 35 किलोमीटर दूर चुवाड़ी जाना पड़ रहा है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।
स्थानीय बागवानों ने सेब के पौधों की डिमांड उद्यान विभाग को भेज दी है, लेकिन फिर भी उन्हें स्थानीय उपकेंद्र से पौधे नहीं मिल रहे हैं। बागवानों का कहना है कि सिहुंता उपकेंद्र में ताला लटका रहता है और यह केंद्र केवल कागजों में सक्रिय है।
विज्ञापन


बागवान अशोक कुमार, दीपक कुमार, राजिंद्र कुमार, माधो राम, मदन लाल ने बताया कि कई वर्षों से उपकेंद्र में स्टाफ की तैनाती नहीं हुई है। पौधों की मांग भेजने के बावजूद उन्हें चुवाड़ी जाकर पौधे खरीदने पड़ते हैं, जिससे कई बार समय पर बागवानी गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं। कहा कि सरकार को चाहिए कि वह इस उपकेंद्र को दोबारा सक्रिय बनाए और नियमित तौर पर स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करे, ताकि सिहुंता क्षेत्र के बागवानों को सीधे लाभ मिल सके। बागवानों का कहना है कि सिहुंता उद्यान उपकेंद्र में स्टाफ की तैनाती की जाए। ताकि किसानों को राहत मिल सके और उन्हें दूरदराज की यात्रा से छुटकारा मिले।उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह का कहना है कि उच्चाधिकारी को स्टाफ की तैनाती को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed