{"_id":"664b7fd5d44d4f717a01ab1a","slug":"garbage-spread-near-shanidev-temple-chamba-news-c-88-1-cmb1002-125309-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शनिदेव मंदिर के पास फैला कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शनिदेव मंदिर के पास फैला कचरा
Mon, 20 May 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 20 May 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
चंबा शनिदेव मंदिर के पास बोरे में भरकर रखा गया कूड़ा।संवाद
चंबा। नगर परिषद चंबा के अधीन आते हरदासपुरा वार्ड के साथ लगते शनिदेव मंदिर में दोनों तरफ कचरा फैला है।
इस कारण लोगों का आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है। गंदगी फैलने से बदबू फैल रही है। इससे श्रद्धालुओं की भी दिक्कतें बढ़ गई हैं। हैरानी की बात है कि कुछ दिन पहले ही इस क्षेत्र में नगर परिषद के कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया था। अब फिर पहले जैसे हालात हो गए हैं। सफाई ठेकेदारों का आरोप है कि लोगों के घरों में सफाई करने वाले इस स्थान पर कूड़ा फेंक जाते हैं। जब उनसे कूड़ा फेंकने का कारण पूछा जाता है तो कहते हैं कि उन्हें यहीं कूड़ा फेंकने को कहा गया है।
नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि बीते कुछ दिन पहले ही शनिदेव मंदिर के पास सफाई अभियान चलाया गया था। लोग रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कूड़ा फेंक जाते हैं। कहा कि सफाई कर्मियों को अवगत करवाकर वहां से कचरा उठाया जाएगा।