{"_id":"65abfce3d642a1add10247d4","slug":"garbage-picked-up-from-houses-and-then-disposed-of-in-the-drain-chamba-news-c-88-1-cmb1003-16869-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: घरों से उठाया और फिर नाले में ठिकाने लगाया कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: घरों से उठाया और फिर नाले में ठिकाने लगाया कूड़ा
Sat, 20 Jan 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 20 Jan 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
जुलाहकड़ी वार्ड के नाले में कूड़े को ठिकाने लगाते सफाई कर्मचारी: संवाद
चंबा। शहर को साफ सुथरा रखने के सरकार और नगर परिषद के आदेशों को सफाई कर्मचारी सरेआम ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं।
घरों से उठाने के बाद कूड़ा नालियों में ठिकाने लगा दिया जा रहा है। शनिवार को भी सफाई कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के बाद वाहन को खड़ा कर नाले में कचरे को ठिकाने लगा दिया। इसकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इनमें सफाई कर्मचारी कूड़े के बोरे नालियों में खाली करते दिखाई दे रहे हैं। यह मामला जुलाहकड़ी नाले के पास का है। शहर के लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारी अपनी मर्जी से ऐसा नहीं कर सकते हैं। इस मामले में कहीं न कहीं ठेकेदार का भी हाथ हो सकता है। लोगों ने कहा कि पहले भी इस तरह नालियों में कूड़ा ठिकाने लगाने के वीडियो और फोटो सामने आ चुके हैं, लेकिन बाद में मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है। नगर परिषद भी सफाई कर्मचारियों के खिलाफ नर्म रवैया ही दिखाया है।
शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर परिषद चंबा ने डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण योजना शुरू की है। इसके तहत सफाई कर्मचारी घरों से कूड़ा एकत्रित कर रहे हैं, मगर इसे नालियों में ही ठिकाने लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन भी शहर को संपूर्ण स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर चुका है, मगर ठेकेदार और सफाई कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। गाड़ियों में कूड़ा उठाने के बाद इसे कुरांह कूड़ा संयंत्र तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। गौरतलब है कि डोर-टू-डोर कूड़ा सफाई कर्मचारियों को देने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस संदर्भ में नगर परिषद चंबा ने अभियान भी शुरू किया है। सफाई कर्मचारी ही स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहे हैं।
नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि यह मामला गंभीर है। इस बारे में गाड़ी का पता लगाया जाएगा। संबंधित ठेकेदार से जवाब तलब किया जाएगा। उन्होंने इसे बड़ी लापरवाही बताया है।
विज्ञापन
--