फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Garbage being dumped in drains near hotspot areas

Chamba News: हॉटस्पॉट क्षेत्रों के पास नाले में ठिकाने लगाया जा रहा कूड़ा

Thu, 09 May 2024 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 09 May 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
Garbage being dumped in drains near hotspot areas
चंबा। शहर को साफ-सुथरा रखने के दावे करने वाली नगर परिषद चंबा को सफाई ठेकेदारों और सफाई कर्मियों का सहयोग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

एक तरफ नगर परिषद सफाई कर्मियों के सहारे शहर के हॉट स्पॉट क्षेत्रों को चकाचक रखने के लिए अभियान चला रही है, दूसरी ओर सफाई कर्मचारी घरों से कूड़ा एकत्रित करने के बाद इसे नालों में ठिकाने लगा रहे हैं। ऐसा ही हरदासपुरा वार्ड के मोहल्ला मुगला में सामने आया। शनि देव मंदिर परिसर के समीप एक सफाई कर्मी ने नाले में कूड़ा ठिकाने लगा दिया। हैरानी की बात है कि नगर परिषद डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण अभियान चला रही है, जिससे शहर के हर वार्ड को चकाचक किया जा सके। नगर परिषद को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। लोग कूड़ा सफाई कर्मियों को तो दे रहे हैं, लेकिन सफाई कर्मचारी कूड़े का सही ढंग से निष्पादन करने के बजाय नालों में ठिकाने लगा रहे है। लोग घरों से कूड़ा देने की एवज में नगर परिषद की ओर से निर्धारित शुल्क का भी भुगतान कर रहे हैं, मगर नगर परिषद सिर्फ लोगों से कूड़े के नाम पर पैसे ऐंठने तक ही सीमित रह पाई है। कूड़े के सही निष्पादन की व्यवस्था नहीं बना पाई है। नगर परिषद का ठेकेदारों के खिलाफ नरम रवैया जारी है। ऐसे में शहर को साफ-सुथरा रखने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। गौरतलब है कि शहर की सफाई के लिए सालाना एक करोड़ रुपये की राशि खर्च हो रही है। अलग-अलग जोन में शहर को बांटा गया है। गली-मोहल्ले तो अब साफ हुए हैं, लेकिन नालों में कूड़ा ठिकाने लगाने के मामले पर रोक नहीं लग रही है।
उधर, नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में है। इस बारे में ठेकेदार से जवाब तलब किया जाएगा। साथ ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि नगर परिषद को इस बारे में ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए जाएंगे। शहर को साफ रखना नगर परिषद की जिम्मेदारी है। अगर कहीं लापरवाही बरती जा रही है तो इसमें कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed