फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ganga of knowledge flows in Mughal

Chamba News: मुगला में बही ज्ञान की गंगा

Sun, 19 May 2024 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 May 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Ganga of knowledge flows in Mughal
चंबा। निरंकारी सत्संग भवन मुगला में महात्मा अरुण महाजन की अध्यक्षता में सत्संग का आयोजन किया गया। दूरदराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

महात्मा अरुण महाजन ने कहा कि भक्त हमेशा भक्ति भरा जीवन जीने के लिए अग्रसर रहते हैं। वह स्वयं रोशनी से युक्त रहते हैं, समाज को भी ऐसी प्रेरणा देते हैं। संसार में व्याप्त ईर्ष्या और नफरत से मुक्ति पाना समय की जरूरत है। भक्त ही होते हैं, जो संसार को प्रेम, नम्रता, सहनशीलता, विशालता और शांति व सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं। इन्ही दिव्य गुणों को अपना कर जीवन को सुंदर बनाया जा सकता है। भक्त संसार और समाज के लिए प्ररेणास्रोत बनते हैं। संवाद
विज्ञापन

--
भाषण, रैलियों से समझाया मतदान का महत्व
चंबा। राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों, रैली, गीत-संगीत, नाटक, भाषण, शपथ, हस्ताक्षर अभियान, समूहगान के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वीप के नोडल अधिकारी प्रो. अविनाश ने कहा कि राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मतदाताओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में दी जा रही है। इसके अलावा मतदाता पंजीकरण, विशेषकर युवा और पहली बार मतदाताओं को पंजीकृत करने के लिए प्रोत्साहित करने, मतदान प्रक्रिया को सरल और समझने योग्य बनाने, विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सिल्लाघ्राट स्कूल में स्वयंसेवियों ने चलाया सफाई अभियान
साहो (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिल्लाघ्राट में एक दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम के तहत घगरोता गांव में पेयजल स्रोतों, नालियों, रास्तों गांव के पास सफाई की और स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया। स्वयंसेवियों ने राष्ट्रगान के साथ एक दिवसीय शिविर की शुरुआत कर गद्दी, चुराही एवं हिंदी गीतों की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी। प्राचार्य भूपेंद्र सिंह ने शिविर के दौरान स्वयं सेवियों से स्वच्छता अभियान के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ओ, भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा के खिलाफ गोष्ठी कर जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी राम लोक ठाकुर, संतोष शर्मा ने शिविर के साथ दिन चलने वाले विभिन्न क्रिया-कलापों की जानकारी दी। इस मौके पर स्वयंसेवियों में खुशबू, कनिका, ममता, सुनील, जतिन ठाकुर और रिंकू मौजूद रहे। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed