फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Gaihra and BRTC teams reached the quarter finals

Chamba News: गैहरा और बीआरटीसी की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

Thu, 07 Aug 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 07 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Gaihra and BRTC teams reached the quarter finals
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले प्री-क्वार्टर फाईनल मैच में बीआरटीसी की टीम ने जुम्हार को छह विकेट से हराया। दूसरे प्री क्वार्टर फाइनल में गैहरा की टीम ने चंबा अकादमी की टीम को 44 रन से हराया। दोनों टीमों ने इसकी के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह ने बताया कि पहले प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में जुम्हार की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 97 रन बनाए। इसमें सुमित ने 22 और छोटू ने 12 रन की पारी खेली। बीआरटीसी की ओर से विकास ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए बीआरटीसी की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें अभिषेक ने तीस और बांटा ने 21 रन बनाए। दिन के दूसरे प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में में गैहरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 117 रन बनाए। इसमें फैजी ने 35 और राहुल ने 22 रन बनाए। चंबा अकादमी की ओर से वंश ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंबा अकादमी की टीम 73 रन ही बना सकी। इसमें अंश ने 20 और लक्ष्य ने 14 रन की पारी खेली। मगर अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed