फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Gadh Mata Mandir could not be connected by road

Chamba News: सड़क से नहीं जुड़ पाया गढ़ माता मंदिर

Mon, 07 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Gadh Mata Mandir could not be connected by road
हिमाचल  और जेएंडके की सीमा पर ​​स्थित गढ़ माता मंदिर। 
तेलका (चंबा)। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर स्थित गढ़ माता मंदिर अभी तक सड़क से नहीं जुड़ पाया है। गढ़ माता मंदिर न सिर्फ हिमाचल, बल्कि जम्मू-कश्मीर समेत अन्य राज्यों में भी प्रसिद्ध है। प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न राज्यों से माता के दरबार में हाजिरी भरने पहुंचते हैं। बावजूद इसके किसी भी पार्टी के जनप्रतिनिधि ने मंदिर तक सड़क पहुंचाने की पहल नहीं की। इसके चलते श्रद्धालुओं को मीलों का पैदल सफर करना पड़ रहा है। इस मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से गूगल मैप पर भी स्थान मिल चुका है। करीब 18 वर्ष पूर्व झौड़ा से गढ़ माता मंदिर के लिए सड़क का निर्माण शुरू हुआ था, जो करीब ढाई किलोमीटर दूर किनोट में थम गया। वर्षों बाद भी यह काम अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

गढ़ माता मंदिर हिमाचल और जम्मू-कश्मीर राज्य के लोगों की आस्था का केंद्र है। अश्विन माह की संक्रांति पर गढ़ माता मंदिर में दो दिवसीय जातर मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें जिला चंबा और जम्मू-कश्मीर के हजारों श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी भरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि झौड़ा-गढ़ माता मंदिर के लिए सड़क का निर्माण होने से दियोल, किनोट, अटालु, मदराणी, चिंगलाणु, शलदंर, कराउड़, चिहोट, भरेभूण और राजा का डेरा गांवों की आबादी भी लाभान्वित होगी। इसके साथ ही ग्रामीणों की अधवारी आने-जाने की राह भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

यूथ कमेटी के सचिव धर्मेंद्र सूर्या ने कहा कि अगर यहां सड़क सुविधा होती तो भलेई माता की तरह गढ़ माता में भी लाखों की संख्या में रोजाना श्रद्धालु पहुंचते। उन्होंने हिमाचल सरकार से मांग की है कि इस धार्मिक स्थल के लिए जल्द सड़क सुविधा मुहैया करवाने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed