फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fury over increasing the fare of Ride with Pride

Chamba News: राइड विद प्राइड का किराया बढ़ाने पर रोष

Fri, 14 Apr 2023 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 14 Apr 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Fury over increasing the fare of Ride with Pride
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई गई राइड विद प्राइड टैक्सी सर्विस के किराये में दोगुनी बढ़ोतरी पर हिमोत्कर्ष जनकल्याण परिषद चंबा ने कड़ा एतराज जताया है। हिमोत्कर्ष जनकल्याण परिषद चंबा वाईके पुरी ने बताया कि यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सेवा रूप में चलाई जा रही टैक्सी है। उन्होंने आरएम से इसके किराये में की गई वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई है। बताया कि एचआरटीसी की ओर से तीन गाड़ियां चलाई गई थीं जिनमें से एक गाड़ी को कहीं दूसरे डिवीजन में स्थानांतरित कर दिया गया। अब इन टैक्सी वाहनों में यात्रियों को सामान की तरह भरकर ले जाया जाता है।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों को यहां पर सीट तक नहीं मिलती है। कुल मिला कर चंबा शहर के वरिष्ठ नागरिकों को इस सेवा का कोई अधिक लाभ नहीं है। यह लाभ तभी हो सकता है जब एक रूट जीरो प्वाइंट से सपड़ी की तरफ से चौंतड़ा होते हुए जिला अस्पताल तक पहुंचे। बताया कि दो वर्ष पूर्व हिमोत्कर्ष परिषद की ओर से आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को जिलाधीश के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया था। इसके माध्यम से ऐतिहासिक चमेश्नी मंदिर की गर्भ गृह की मरम्मत हेतु गुहार लगाई गई लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ है। बताया कि मेडिकल कॉलेज कांप्लेक्स मार्ग का कार्य थम गया है जिसके पीछे बजट का प्रावधान न होने तर्क दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि जो बजट कार्य आरंभ होने से पूर्व रखा गया था उसके तहत ही बजट प्रदान किया जाए। साथ ही कार्य को युद्धस्तर पर आरंभ करवाया जाए। उन्होंने पार्किंग का निर्माण कार्य भी युद्धस्तर पर शुरू करने की मांग उठाई है। बताया कि शहर में रेहड़ी-फड़ीधारकों की ओर से अतिक्रमण किया जा रहा है। इन पर पुलिस और प्रशासन को लगाम कसनी चाहिए। बैठक में बच्चों के प्रोत्साहन हेतु बाल कवि सम्मेलन करवाने का निर्णय लिया। कहा कि हेलिपैड के नीचे मेन हाईवे 154ए पर समय-समय पर पत्थर गिरते रहते हैं जिससे कि हाल ही में एक नौजवान गंभीर रूप से घायल भी हो चुका है। लिहाजा इस प्वाइंट पर सीमेंट का स्प्रे करवाकर लोगों को राहत देने की मांग उठाई गई। बैठक में प्रवीण शेखरी, बुधिया राम, जैसी मांडला, डॉ. कविता बिजलवान, डॉ. राजेश सगहल, हरीश शर्मा, कुलदीप चंद, भुवनेश्वर पुुरी, केवल धीमान, लीला ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed