फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Funds sanctioned, yet the department forgot to lay the pipes alongside the paved path.

Chamba News: पैसा स्वीकृत, पक्के पाथ के साथ पाइप बिछाना ही भूल गया विभाग

Thu, 20 Aug 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 20 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Funds sanctioned, yet the department forgot to lay the pipes alongside the paved path.
पक्का पाथ और पीवीसी लाइन बिछाने के लिए 2025 में स्वीकृत हुए थे करीब पांच लाख
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही बरतते हुए पाथ का करवाया काम, पीवीसी डालना ही भूल गए
पंचायत निरीक्षक की अगुवाई में कार्य की हुई जांच, जांच रिपोर्ट लोक पाल को भेजी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चुराह उपमंडल की एक पंचायत में मनरेगा के तहत स्वीकृत विकास कार्य को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
वर्ष 2024-25 में पक्के पाथ और पीवीसी पाइपलाइन बिछाने के लिए करीब पांच लाख रुपये स्वीकृत किए गए। धरातल पर पक्के पाथ का काम तो करवा दिया गया लेकिन पाइपलाइन बिछाने का कार्य नहीं हुआ। मामले की शिकायत लोकपाल मनरेगा तक पहुंचने के बाद जांच कमेटी ने कार्य की जांच कर रिपोर्ट सौंप दी है।
दियुलेरा गांव निवासी शिकायतकर्ता बख्शदीन ने आरोप लगाया कि पाइपलाइन न होने के कारण बारिश के दौरान पानी उनके मकान की ओर बहता है। इससे मकान क्षतिग्रस्त होने की कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत, विकास खंड और जिला प्रशासन के समक्ष कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए लोकपाल मनरेगा से शिकायत की। शिकायत पर लोकपाल मनरेगा ने विकास खंड अधिकारी चुराह को जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। कमेटी में विकास खंड अधिकारी, पंचायत निरीक्षक, कनिष्ठ अभियंता और तकनीकी सहायक को शामिल किया। कमेटी ने मौके पर पहुंचकर कार्य की जांच की और अपनी रिपोर्ट लोकपाल मनरेगा को भेज दी।
विज्ञापन

पंचायत निरीक्षक पम्मी ठाकुर के अनुसार, कार्य के लिए 4,99,650 रुपये स्वीकृत हुए थे। जांच में सामने आया कि सामग्री खरीद पर 2,52,850 रुपये और मजदूरी पर 1,88,179 रुपये खर्च किए गए। इस तरह कुल 4,41,029 रुपये खर्च हुए हैं जबकि 58,621 रुपये शेष हैं। उन्होंने बताया कि कार्य अभी प्रगति पर है। उधर, विकास खंड अधिकारी चुराह गोपाल ठाकुर ने कहा कि जांच कमेटी ने निष्पक्षता से जांच कर रिपोर्ट तैयार कर भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed