{"_id":"57aa104b4f1c1bf05dee45f9","slug":"froud-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलका में फर्जी तरीके से खोल दिया स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलका में फर्जी तरीके से खोल दिया स्कूल
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी तहसील के तेलका क्षेत्र में फर्जी तरीके से स्कूल का संचालन करने पर दो व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता सुभाष मिन्हास निवासी गांव कछयूंड तहसील सलूणी ने पुलिस थाना किहार में सौंपी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त दोनों आरोपियों ने जाली मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र लेकर तेलका में निजी पब्लिक स्कूल चल रखा है। जिससे इस स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने आने वाले बच्चों की भविष्य अंधकारमय हो रहा है। इस स्कूल के शिक्षा लेने पर जो प्रमाण पत्र दिया जाना है। उसकी प्रदेश में मान्यता नहीं है।
विज्ञापन
लिहाजा दोनों आरोपी जालसाजी करके यहां के भोले भाले लोगों को चूना लगा रहे हैं। लिहाजा पुलिस इस दिशा में उचित कार्रवाई अमल में लाए। उधर इस मामले के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस क्षेत्र इस तरह की यह पहली घटना सामने आई है। उधर इस बारे में डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि इस मामले को लेकर भादंसं की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शीघ्र दस्तावेजों की जांच के बाद सारा माजरा तय हो जाएगा।
विज्ञापन