फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   From the footpaths of Reta to the tracks of Japan: Seema brings glory to Chamba with a bronze medal.

Chamba News: रेटा की पगडंडी से जापान के ट्रैक तक पहुंची सीमा, कांस्य से चमकाया चंबा

Thu, 24 Sep 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 24 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
From the footpaths of Reta to the tracks of Japan: Seema brings glory to Chamba with a bronze medal.
उडनपरी सीमा।संवाद
10 हजार मीटर में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया, 16 साल बाद भारत को मिला पदक
विज्ञापन

संसाधनों की कमी के बीच अंतरराष्ट्रीय मुकाम हासिल कर ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए बनी मिसाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चुराह की झुलाड़ा पंचायत के रेटा गांव की धाविका सीमा ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर चंबा और हिमाचल का नाम रोशन किया है।
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने सीमा और उनके परिवार को बधाई देते हुए इसे देश के लिए गौरव का क्षण बताया।
विज्ञापन

मनोज कुमार मनु ने कहा कि वरिष्ठ महिला वर्ग की 10 हजार मीटर स्पर्धा में सीमा ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। इस स्पर्धा में भारत को 16 वर्ष बाद पदक मिला है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों वाले सामान्य परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना सीमा की मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेटा जैसे दुर्गम गांव में खेल सुविधाओं का अभाव होने के बावजूद सीमा लगातार सफलता हासिल कर रही हैं। उनकी उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्रों की उन प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा है, जिन्हें संसाधनों की कमी के कारण आगे बढ़ने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

मनोज कुमार ने कहा कि सीमा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर चंबा और हिमाचल का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार और खेल संस्थान ऐसी प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए और प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed