{"_id":"6a91bc49a931862593044eea","slug":"free-travel-has-made-visiting-ones-maternal-home-easier-chamba-news-c-88-1-ssml1007-194775-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मुफ्त सफर से आसान हुआ मायके का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मुफ्त सफर से आसान हुआ मायके का सफर
Fri, 28 Aug 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में दिनभर निशुल्क यात्रा का महिलाओं ने उठाया लाभ
दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर मनाया पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। रक्षाबंधन पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा का महिलाओं ने लाभ उठाया। तहत शुक्रवार को जिले भर में निगम की बसों में बहनों को बिना किराया दिए सफर करने की सुविधा मिली।
सुबह की पहली किरण के साथ ही बस अड्डों और मुख्य स्टॉपेज पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों से शहर और शहर से दूर-दराज के गांवों की ओर जाने वाले सभी रूटों की बसों में महिलाओं की खासी आवाजाही रही। कई किलोमीटर लंबे सफर में बस किराया न लगने से आर्थिक राहत मिलने पर महिलाओं ने सरकार की इस पहल को बेहद उपयोगी और राहतकारी बताया।
मायके पहुंचकर बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भाइयों का तिलक कर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी उपहार स्वरूप बहनों को जीवनभर उनकी सुरक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन
उधर, डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर चंबा डिपो की सभी निगम बसों में महिलाओं और बहनों ने शून्य टिकट (निशुल्क) सुविधा का भरपूर लाभ उठाया। त्योहार के दृष्टिगत यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए बसों के सुचारू संचालन के पूरे इंतजाम किए गए थे।
--