फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Free tests are not being done in Chamba Medical College

Chamba News: चंबा मेडिकल कॉलेज की लैबों में मरीजों के नहीं किए जा रहे मुफ्त टेस्ट

Sun, 04 Dec 2022 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Free tests are not being done in Chamba Medical College
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में हिमकेयर और आयुष्मान कार्डधारक मरीजों के निशुल्क टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की सेंटर लैब और पैथोलॉजी लैब की दोनों मशीनें खराब हैं।
विज्ञापन

इन मशीनों को ठीक करवाने में प्रबंधन असफल रहा है। इसकी वजह से मरीजों को निजी प्रयोगशाला में पैसे देकर टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। उन टेस्टों के लिए मरीज को महंगे दाम चुकाने पड़ रहे हैं। कई टेस्ट इतने महंगे हैं, जिनकी अदाएगी करना हर मरीजों के लिए मुमकिन नहीं है। ऐसे मरीजों को इलाज करवाने के लिए टेस्ट के लिए पैसे उधार मांगने पड़ रहे हैं। कई मरीजों के तीमारदार टेस्ट करवाने के लिए उपायुक्त कार्यालय में दस्तक दे
विज्ञापन

रहे हैं। जिला प्रशासन ने टेस्ट मुफ्त करवाने की गुहार लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ऐसे मरीजों की सहायता कर रहा है। लेकिन ज्यादातर मरीजों के तीमारदार इलाज करवाने के चक्कर में महंगे टेस्ट करवाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीमारदार अशोक कुमार, टेक चंद, रवि कुमार, हंसराज, केवल, सुनील कुमार, जितेंद्र और कुलदीप ने बताया कि अस्पताल में भर्ती किए जाने वाले मरीजों को चिकित्सक सबसे पहले खून से संबंधित टेस्ट करवाने का परामर्श देते हैं। ऐसे में जब तीमारदार मरीजों का टेस्ट करवाने के लिए सेंटर लैब या पैथोलॉजी लैब में संपर्क करते हैं। तो उन्हें खराब मशीन का हवाला देकर टेस्ट नहीं होने के बारे में कहा जाता है।
इसकी वजह से मरीज और तीमारदार काफी परेशान हैं। मेडिकल कॉलेज में रोजाना 500 से अधिक ओपीडी होती है। ऐसे में रोजाना 200 मरीजों को खून से संबंधित सीबीसी और सीबीजी टेस्ट करवाने के लिए कहा जाता है। एक महीने से मेडिकल कॉलेज में ये टेस्ट नहीं किए जा रहे हैं।

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि लैबों में खराब मशीनों को ठीक करवाने की व्यवस्था की जा रही है। जलद ही बाहर से मेकेनिक बुलाकर मशीनों को ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed