फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Free operations for the poor stopped due to lack of budget in Himcare and Ayushman Yojana

Chamba News: हिमकेयर और आयुष्मान योजना में बजट न मिलने से गरीबों के मुफ्त ऑपरेशन बंद

Thu, 26 Oct 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 26 Oct 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Free operations for the poor stopped due to lack of budget in Himcare and Ayushman Yojana
चंबा मेडिकल कॉलेज  में उपचाराधीन ब्रिज लाल।संवाद
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन होना बंद हो गए हैं। हिमकेयर और आयुष्मान योजना के तहत बजट जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इससे इन योजनाओं में पंजीकृत मरीजों को भी ऑपरेशन से पहले पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। गरीब मरीज अपना ऑपरेशन नहीं करवा पा रहे हैं। दो महीने में मेडिकल कॉलेज में मरीजों के ऑपरेशनों में पचास प्रतिशत की कमी आई है।
बुधवार को सलूणी के मरीज बृजलाल की टूटी हुई बाजू का ऑपरेशन होना था। मरीज के पास हिमकेयर कार्ड था, लेकिन ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के लिए 30,000 रुपये खर्च होने की बात कही गई। मरीज यह रकम देने में असमर्थ था। इसके चलते उसका ऑपरेशन नहीं हो पाया। वह अभी भी मुफ्त ऑपरेशन होने की आस में मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल में उपचाराधीन है। मरीज को यह उम्मीद है कि शायद सरकार हिमकेयर योजना में उसका ऑपरेशन मुफ्त करने का प्रावधान करेगी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में महीने में 50 मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे थे। वहां मौजूदा समय में महीने में 25 मरीजों के ऑपरेशन हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण हिमकेयर योजना के तहत मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन नहीं होना माना जा रहा है। मरीजों को ऑपरेशन के दौरान 30 से 50 हजार रुपये खर्च होने की बात बताई जा रही है। इतनी रकम देने में सक्षम मरीज तो पैसे का जुगाड़ कर ऑपरेशन करवा रहे हैं, लेकिन पैसे का जुगाड़ करने में असमर्थ मरीजों को ऑपरेशन टालने पड़ रहे हैं। इसी तरह सर्जरी और नेत्र रोग विभाग में भी मरीजों के ऑपरेशनों में भी कमी आई है। सरकार ने हिमकेयर योजना में बजट नहीं होने का हवाला दिया है। इसका सीधा असर मरीजों के ऑपरेशनों पर पड़ रहा है। तीमारदारों में जय सिंह, विनोद कुमार, दीपक शर्मा, किशोर, रणवीर, काकू और टेक चंद ने बताया कि गरीब मरीजों के लिए ऑपरेशन करवाने को इतनी रकम जुटाना मुश्किल हो रहा है। इसलिए सरकार को हिमकेयर योजना के तहत पहले की तरह मुफ्त ऑप्रेशन करवाने की व्यवस्था करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि हिमकेयर योजना में मरीजों के ऑपरेशन नहीं होने से यह समस्या सामने आई है। इसको लेकर सरकार को अवगत करवाया जा चुका है। जल्द ही सरकार हिमकेयर में बजट का प्रावधान कर सकती है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed