{"_id":"5e3ee5908ebc3ee5ca395001","slug":"fraud-case-one-arrested-from-bihar-chamba-news-sml323709081","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के मामले में आरोपी बिहार से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी के मामले में आरोपी बिहार से दबोचा
विज्ञापन
चंबा। चंबा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को चंबा कोर्ट में पेश किया। यहां से अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से ऑनलाइन ठगी से जुड़े मामले को लेकर जांच पड़ताल करेगी। जांच में ठगी के अन्य पहलुओं से भी पर्दा उठ सकता है।
जानकारी के अनुसार नौ जनवरी को शिकायतकर्ता ने किहार थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके साथ ऑनलाइन 80 हजार रुपये की ठगी हुई है। ठगी करने के लिए शातिर ने स्नैपडील ऑनलाइन शॉपिंग साइट का इस्तेमाल किया। इसमें उसे मैसेज के जरिये स्नैपडील से 12 लाख 80 हजार की लॉटरी निकलने का झांसा दिया गया।
इसके बाद आरोपी ने लॉटरी को पाने के लिए पहले अस्सी हजार रुपये का भुगतान और दस्तावेज जमा करवाने को कहा। व्यक्ति ने लॉटरी के लालच में शातिर के खाते में अस्सी हजार रुपये जमा करवा दिए। मगर उसे लॉटरी को लेकर कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने किहार थाना में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस की जांच के लिए टीम का गठन किया। इसमें मुख्य आरक्षी विनय कुमार, आरक्षी मेहर दत्त, आरक्षी उपेंद्र चोना और आरक्षी विक्रम कुमार (साइबर सेल) को बिहार को भेजा। टीम ने बिहार में आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी। मगर शातिर बार-बार ठिकाने बदलता रहा।
छह फरवरी को पुलिस ने आरोपी को बिहार के नवादा शहर से दबोच लिया। आरोपी की पहचान सनी कुमार (20) पुत्र जतन राउत निवासी वर्सिलीगंज, नवादा शहर (बिहार) के रूप में हुई। आरोपी से पुलिस ने पांच एटीएम, चार मोबाइल फोन, 72 हजार नकद और कुछ इंटरनेट बैंकिंग के यूजर नाम और पासवर्ड भी बरामद किए हैं।
पैसों के लालच में ठगी के हो रहे लोग शिकार
जिले में ऑनलाइन और लॉटरी के नाम पर ठगी के आधा दर्जन से अधिक मामले सामने आने चुके हैं। इसके बाद भी लोग लालच में शातिरों का शिकार बन जाते हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस केस से जुड़े अन्य पहलुओं पर आरोपी से पूछताछ कर रही है। उन्होंने लोगों से इस तरह की ठगी से बचने के लिए सावधान रहने की सलाह दी है।