फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Four villages of Dharwala will soon shine

उपमंडल धरवाला के चार दुधार गांवों में रोशन होंगे लोगों के घर

Fri, 23 Sep 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Four villages of Dharwala will soon shine
चंबा। विद्युत उपमंडल धरवाला के तहत चार गांव जल्द जगमगाएंगे। बिजली बोर्ड की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। करीब साढ़े नौ लाख की राशि क्षेत्र के करीब 15 घरों को रोशन करने पर खर्च होगी। बोर्ड की ओर से अब टेंडर प्रक्रिया करवाई जाएगी। इसके बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल के जनवरी तक ये गांव बिजली से रोशन हो जाएंगे। बिजली बोर्ड की जनरल सर्विस कनेक्शन योजना के तहत स्वीकृति मिली है। दरअसल, तुर, गडियारा, सदूण और टप्पर गांव दुधार हैं जहां लोग कुछ समय के लिए ही रहते हैं। लोगों की मांग के अनुसार ही अब बिजली बोर्ड इन गांवों को बिजली कनेक्शन से जोड़ने जा रहा है। इन गांवों तक सड़क पहुंच गई है। ऐसे में अब ये गांव रिहायशी गांव बन जाएंगे। इसके अलावा बिजली बोर्ड की ओर से मैहला क्षेत्र के कंडा गांव को भी बिजली कनेक्शन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से हर गांव तक बिजली पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा रजेरा और गागला के दुर्गम इलाकों तक भी बिजली आपूर्ति पहुंचाने के लिए बोर्ड प्रयासरत है। इन क्षेत्रों में बिजली पहुंचने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल धरवाला के सहायक अभियंता टीआर ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चार गांवों सहित कंडा क्षेत्र को भी बिजली कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए भेजे गए प्रस्ताव स्वीकृत हो गए हैं। कहा कि जल्द टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। जनवरी तक इन गांवों को बिजली कनेक्शन से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed