{"_id":"5f259cc58ebc3e63d554d1e1","slug":"four-positive-chamba-news-sml3403388121","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में सेना जवान सहित चार लोग निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में सेना जवान सहित चार लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा में सेना के जवान सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सेना का जवान श्रीनगर से वापस चंबा लौटा था। उसे होम क्वारंटीन किया गया था। जहां पर उसके एहतियात के तौर पर सैंपल लिए गए। सैंपल की रिपोर्ट में सेना का जवान कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके तुरंत बाद उसे कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया। साथ ही उसके संपर्क में आए अन्य लोगों की सूची बनाई जा रही है। उन लोगों के भी सैंपल लेकर जांच की जाएगी।
वहीं, जनजातीय क्षेत्र होली के दियोला में परियोजना कार्य में लगे तीन बाहरी राज्य से आए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन तीनों की ट्रेवल हिस्ट्री बिहार और बंगाल की है। इन लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। क्योंकि क्षेत्र में कई परियोजनाएं चल रही हैं। जहां पर बाहरी राज्यों के लोग कार्य कर रहे हैं। जो क्षेत्र में चारों तरफ घूमते रहते हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव आए इन तीनों लोगों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग इन लोगों के साथ कार्य करने वाले अन्य लोगों के भी सैंपल एकत्रित करेगा। शनिवार को कोरोना के चार नए केस आने पर जिला में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 34 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग जिला भर में सैंपलिंग प्रक्रिया को तेज कर रहा है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में शनिवार को कोरोना के चार नए एक्टिव केस आए हैं। इन चारों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। वहीं, संपर्क में आए लोगों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है।