{"_id":"5f4935488ebc3e19693fbcf5","slug":"four-person-interogated-in-death-case-salooni-chamba-news-sml343225438","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेड़ पालक के मौत के मामले में पुलिस ने पांच लोगों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेड़ पालक के मौत के मामले में पुलिस ने पांच लोगों से की पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। खुंडीधार में भेड़पालक की मौत के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को पूछताछ के लिए थाने में तलब किया है। इस दौरान उनसे मामले को लेकर अहम सवाल पूछे गए हैं। 15 अगस्त को धार में भेड़ बकरियों के साथ गए भेड़पालक का कुछ दिन पहले शव मिला था।
परिजनों ने इसको लेकर हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस ने इस मामले में फोरेंसिक टीम की भी मदद ली है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल में जाकर जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं। इनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इस मामले में पुलिस की ओर से भी गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तरहत जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने भेड़पालक के साथ अंतिम समय में संपर्क में रहे कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया है।
डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने बताया कि भेड़पालक की मौत के मामले में पांच लोगों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया है। इस मामले में फोरेंसिक टीम की भी मदद ली गई है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।