{"_id":"606c8e478ebc3ec967513241","slug":"four-farmers-got-injured-in-bears-attack-chamba-news-sml366629441","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालुओं ने चार भेड़पालकों को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालुओं ने चार भेड़पालकों को किया लहूलुहान
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचाराधीन बनीखेत के पास भालू हमले में घायल व्यक्ति।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत में मंगलवार सुबह भालुओं ने चार भेड़पालकों पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। यह घटना अलग-अलग समय पर एक ही स्थान पर घटी। घायलों का प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत में किया गया। इसके बाद उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
आजकल निचले क्षेत्रों में अधिक गर्मी पड़ने के कारण भेड़पालक चंबा के ऊंचाई वाले इलाकों के लिए लौट रहे हैं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बनीखेत आर्मी कॉलोनी के पास रमेश चंद (35) पुत्र टेक चंद गांव लदियारा डाकघर जडेरा विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान वहां अचानक दो भालू आ धमके और रमेश चंद पर हमला कर दिया। भालुओं के बीच फंसे रमेश को देखकर योगराज (56) पुत्र बजीरू गांव बेरो डाकघर जडेरा भी उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ा। इसी बीच वे दोनों भालुओं के हमले से घायल हो गए।
शोर मचाने पर दोनों भालू मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया, जहां घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। कुछ ही घंटों बाद इसी जगह आराम कर रहे चुहड़ू राम (30) पुत्र परस राम गांव हेलन डाकघर चरोड़ी पर भालुओं ने हमला कर दिया। इसी बीच अपने बड़े भाई को बचाने के लिए नारायण सिंह भी भालुओं से भिड़ गया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई। चारों घायलों का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। डीएफओ कमल भारती ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही क्षेत्र का दौरा किया गया है। कहा कि ज्यादा घायलों को 75 हजार और कम घायलों को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।